
खबर सागर
लोकसभा 2024 चुनाव का बिगुल बज चुका है हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को मैदान में उतारा है ।
कांग्रेस अब तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर सकी है तो वही हरिद्वार लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक रही भावना पांडे ने आज अपने समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी जॉइन की भावना पांडे को बीएसपी ने हरिद्वार लोकसभा सीट का प्रत्याशी घोषित किया है भावना पांडे ने हरकी पौड़ी ब्रह्मकुंड पर मां गंगा पूजा अर्चना कर जीत का दवा किया है।
बहुजन समाज पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम का कहना है कि भावना पांडे को लोकसभा चुनाव में हरिद्वार सीट से प्रत्याशी बनाया है ।
बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है इस बार हम हरिद्वार लोकसभा की सीट को जीतने का कार्य करेंगे और उत्तराखंड में हाथी पहाड़ पर चढ़ेगा।
बहुजन समाज पार्टी की हरिद्वार सांसद प्रत्याशी भावना पांडे का कहना है कि आज मैंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बहुजन समाजपार्टी जॉइन की है मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूं बहन मायावती ने जो मुझपर विश्वास जताया है मैं उसपर खरा उतरोगी क्योंकि कांग्रेस और बीजेपी ने दलित और मुस्लिम को सिर्फ वोट के रूप में यूज किया है ।
मगर मैं इनका साथ लेकर कार्य करूंगी और इस चुनाव में 2 लाख से ज्यादा वोटो से जीत प्राप्त करूंगी।



