उत्तराखंड
खड़िया खनन के चलते जोशी गांव खतरे की जद में

खबर सागर
पिथौरागढ़ जनपद के देवलथल तहसील हराली ग्राम पंचायत के जोशीगांव में इन दिनों खड़िया खनन रुकने का नाम नही ले रहा है ।
‘
जहा लंबे समय से यहाँ पर खड़िया खनन जारी है, जो रात दिन लगातार धड़ल्ले से चल रहा है ।
वही ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त क्षेत्र में खड़िया तो निकल नहीं रहा है, परंतु उनके घरों के ऊपरी घूल की छोर पर विशाल मिट्टी के ढेर जरूर जमा हो रहा है ।
जिससे स्वास्थ्य के लिए भी हांनीकार होने के साथ साथ अब घरों में पानी का रिसाव होने लगा है ।
साथ ही मकानों को भी खतरा बना हुआ है, वहीं जोशी गांव के ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से खतरें का ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द खड़िया खनन बंद करने की मांग की है ।



