
खबर सागर
इस साल बारिश कम होने के चलते गर्मी पडने से पहले ही बागेश्वर में पीने के पानी का संकट भी गहराता जा रहा है। जहा लोग कई किलोमीटर दूर पैदल जाकर पानी लाने को मजबूर हैं।
बता दें कि वैसे तो इन गांव में पेयजल का संकट हर साल बना रहता है।
लेकिन इस बार प्रदेश मे बहुत कम बारिश व बर्फवारी होने से आने वाले गर्नीयों के दिनों में भारी पेयजल संकट बना रहेगा ।
सबसे जादा जिले के मंडलसेरा, बिलोना, तहसील सहित कई जगह के लोग पानी की समस्याओं से हर साल जूझते नजर आ रहे हैं।
लोगों का कहना है कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे ही पानी के प्राकृतिक स्रोत भी सूखने की कंगार में होने लगे है।
ग्रामीण कई किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर



