उत्तराखंडमनोरंजन

डिंग्री कॉलेज थत्यूड का वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन

खबर सागर

छात्र छात्रों की सर्वांगीण विकास को लेकर गुरगुरुवार को महाविद्यालय थत्यूड में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें मेघावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया ।

गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय थत्यूड साटागाड वार्षिकोत्सव के बतौर मुख्य अतिथि एसबीआई थत्यूड़ के शाखा प्रबंधक मनोज जोशी कॉलेज के प्राचार्य पंकज पांडे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

कार्यक्रम में डा राजेश सिंह ने कालेज की वार्षिक गतिविधि एवं आख्या को पटल पर रखकर कालेंज के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला ।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा जौनपुरी, जौनसारी, गढ़वाली व गुजराती सहित विभिन्न बोली भाषा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुती से दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया ।

इस दौरान क्रिडा प्रतियोगिता में चैंपियन विवेक रांगड और बालिका में कांजल । संस्कृति में संतोषी व साक्षी विज्ञान में रोहिणी आदि छात्र छात्राओं को प्रशस्ती पत्र व ट्राफी से सम्मानित किया गया ।

कार्यकम में बतौर मुख्य अतिथि पहुचे एसबीआई के शाखा प्रबंधक मनोज जोशी ने भी कालेज में छात्र जीवन की याद आने पर जमकर रंगारंग सास्कृति कार्यकम के माध्यम से अपनी संस्कृति का संदेश दिया । साथ कालेज परिवार भी जमकर थिरके ।

कॉलेज के प्रधानाचार्य पंकज पांडे ने कार्यक्रम के सफलता पर सभी अतिथि व विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के विकास के लेकर हर प्रयास किया जा रहे हैं । साथ ही छात्र-छात्राओं से आगामी लोकसभा चुनाव में सब प्रतिशत मतदान के लिए आम जनमानस को प्रेरित करने का आह्वान किया ।

 

इस मौके पर डॉ राजेश सिंह ,डॉ डाँ संदीप कश्प, विजेन्द्र लिंगवाल,डॉ संगीता कैन्तुरा, डॉ चंदा थपलियाल, डा. रवि चंद्रा ,डॉ नीलम, डॉ शीला बिष्ट, डॉ आदित्य गुप्ता, डॉ संगीता खंडवाला, जयश्री थपलियाल,
गुलमाम फातिमा, अचना नौटियाल, प्रियंका, युद्धवीर सिंह, महावीर, निर्मला आदि छात्र छाताएं उपस्थित रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!