उत्तराखंडक्राइम

पनियाला हत्याकांड के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

खबर सागर

 

पनियाला ग्राम में हुए खूनी संघर्ष मामले में पुलिस की गिरफ्त में आए दो हत्यारोपी,मामूली विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष में गई थी एक युवक की जान,अन्य की तलाश जारी,सात नामजद अभियुक्तों पर हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा है दर्ज

आपको बता दें कि 18 मार्च को कोतवाली गंगनहर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पनियाला में क्रिकेट बॉल को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में हुई हत्या संबंधी मामले में नसीम निवासी ग्राम पनियाला चंदापुर के द्वारा अपने पुत्र की हत्या के मामले में नामजद सात अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली गंगनहर पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल दो अभियुक्तों कदीर व रऊफ को गिरफ्तार किया गया है।
साथ ही घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की भी को गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मीडिया सेल हरिद्वार द्वारा जारी प्रेस नोट के आधार पर जानकारी दी गयी कि 12 मार्च को क्रिकेट खेलते समय गेंद सरकारी स्कूल की जमीन पर गिरने से शुरू हुआ जिस पर कासिम द्वारा गेंद लेने जाने पर विपक्षी उस्मान व उसके लड़कों द्वारा वादी के बेटे कासिम के साथ मारपीट की गई थी बाद में गांव के मोजिज व्यक्तियों द्वारा राजीनामा कराने पर मामला शांत हो गया था।

17 मार्च को विपक्षी मुनीर, कदीर, उस्मान, अकरम, रिजवान, सऊफ व रऊफ द्वारा वादी नसीम के पुत्र कासिम पर लाठी डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया था जिस पर वादी व उसका दूसरा पुत्र सद्दाम व अन्य लोगों द्वारा बीच बचाव में आने पर विपक्षियों द्वारा वादी के पुत्र सद्दाम पर चाकू से वार कर हत्या कर दी गयी थी।
वहीं पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल दो अभियुक्तों कदीर व रऊफ को गिरफ्तार किया गया है साथ ही अन्य की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!