
खबर सागर
जिला उधम सिंह नगर के काशीपुर में बीते रोज रामनगर रोड स्थित हनुमान कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पांच वर्ष की पुत्री को वार कर घायल करने पर उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड दिया।
परिजनों के मुताबिक हत्यारा पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं।
बताते दें कि कल दोपहर हनुमान कालोनी निवासी नन्हे सिंह ने अपनी पांच वर्ष की पुत्री योगिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
कल दोपहर ढाई बजे की यह घटना बताई जा रही है। घायल बच्ची को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में परिजन उपचार के लिए ले गये जहां उसकी रात में मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और परिजनों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि किसी बात की कहा सुनी को लेकर पिता को गुस्सा आ गया ।
जिसके बाद पिता ने अपनी बच्ची के सिर पर किसी चीज़ से वार कर दिया। बच्ची के शव को लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।



