उत्तराखंडक्राइम

आपसी विवाद के चलते हुआ खूनी संघर्ष,एक युवक की हुई मौत,चार हुए घायल

खबर सागर

रुड़की के ग्राम पनियाला में कुछ दिन पहले क्रिकेट खेले जाने के दौरान हुए विवाद के बाद आज दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले जिसमें एक युवक की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
वहीं गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
आपको बता दें कि रूड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला ग्राम निवासी 21 वर्षीय सद्दाम अपने दोस्तों के साथ गांव के एक मैदान में क्रिकेट खेलता था। बताया गया है कि करीब दस दिन पहले बॉल पास के एक खेत में चली गई। आरोप है कि जब सद्दाम बॉल लेने गया तो खेत स्वामी ने उसके साथ मारपीट कर डाली।

इसके बाद किसी तरह मामला शांत हो गया लेकिन आज एक बार फिर देर शाम फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी और दोनों पक्षों ने धारदार हथियारों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। वही इस झगड़े में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए वहीं दूसरे पक्ष से एक युवक को गंभीर चोटें आई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत किया और घायलों को उपचार के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सद्दाम पुत्र नसीर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भिजवा दिया है। वहीं घायलों का उपचार जारी है और तीन लोगों को हायर सेंटर भी रेफर किया गया है।

वहीं इस संबंध में कोतवाली प्रभारी गोविंद सिंह का कहना है कि दो पक्षों के बीच विवाद में एक युवक की मौत हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!