उत्तराखंडसामाजिक

सडक की मांग कि लिए 15 मार्च को धनोल्टी में धरना प्रर्दशन

खबर सागर

आज भी ग्राम पंचायत धनोल्टी ग्राम पंचायत गोट व ग्राम खनेरी के ग्रामीण पैदल पगडी व पीट मै बोझा लेकर चार किमी की दूरी नापने को मजबूर है।

वही सडक की मांग के लिए 15 मार्च को तहसील धनोल्टी में धरना प्रदर्शन करेगें । साथ ही सडक नही तो वोट नही के साथ आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार का ऐलान किया है। और  जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया है।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत धनोल्टी, गोट, खनेरी, खण्डू खिल आदि विगत कई वर्षों से लगातार सड़क की मांग करते आ रहे है ।

वही जन प्रतिनिधियों द्वारा बीडीसी तहसील दिवस सहित शासन-प्रशासन को प्रार्थना ज्ञापन दिया गया, लेकिन आज तक कोई सकारात्मक निर्णय व ग्रामीण की पीडा व दर्द को आज तक नही समझा । जिससे क्षेत्र के ग्रामवासियों में भारी आकोश है।
सबसे जादा दिक्कतें बीमार व्यक्ति व गर्भवती महिला को गांव से मुख्य सडक तक लाने के लिए चारपाई या कुर्सी के माध्यम से लाने का मात्र एक जरिया है। तो समझा जा सकता है कि इस आधुनिक युग में इन गॉव में निवास करने वाले ग्रामीणों का जीवन में कितनी कठिनाईयां आ रही होगी ।

मुख्य बात है कि मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री सडक योजना जैसी महत्पूर्ण सुविधा से  आज भी अछूते  बने हुए है।

ग्राम प्रधान नीरज बेलवाल धनोल्टी, ग्राम प्रधान लाखीराम चमोली, पूर्व क्षेत्र पंचायत तपेन्द्र वेलवाल, बलवीर सिह, रणवीर सिह व मजीत आदि का कहना है ,कि दशकों से सडक की मांग करते आ रहे है ।
आज भी हम अपने आजाद के वजय ठग्गा सा महसूस कर रहे है ।

जिस पर समस्त ग्रामवासीयों द्वारा निर्णय लिया गया ,कि यदि ग्राम पंचायत धनोल्टी में गोट व खनेरी तक चार किमी सड़क की स्वीकृति की मांग 15 मार्च को तहसील घनोल्टी मे धरना प्रर्दशन किया जायेगा । और आगामी लोक सभा चुनाव का बहिष्कार की रणनीति पर विचार विर्मश किया जायेगा |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!