उत्तराखंड
लोकसभा चुनावों को लेकर चुनावी कार्यालय का शुभारंभ

खबर सागर
लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने बागेश्वर विधानसभा के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया।
लोकसभा चुनाव संयोजक शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि इस बार भी जनपद की दोनों विधानसभा से सांसद अजय टम्टा को बढ़त मिलेगी तथा प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट भाजपा के पाले में जाएंगी। पार्टी कार्यालय में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा के साथ अपार जनसमूह जुडता रहा है।
साथ ही आज कई लोगो ने बीजेपी की सदस्यता ली जिनको शिव सिंह बिष्ट ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई। राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश व राज्य का चहुमुखी विकास हो रहा है।
प्रदेश की हर विधानसभा में चुनावी कार्यालय की स्थापना की जा रही है साथ ही मंडल स्तर पर कार्यालय खोले जाएंगे।



