उत्तराखंड
नारी शक्ति फिटनेस रन कार्यक्रम के साथ शतप्रतिशत मतदान की शपथ

खबर सागर
नेहरू युवा केंद्र चंपावत की ओर से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अनुपालन में 9 मार्च 2024 को गोरल चौड़ मैदान में चंपावत विकासखंड अंतर्गत नारी शक्ति फिटनेस रन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के बीच नियमित शारीरिक गतिविधि की भागीदारी को बढ़ाना एवं फिटनेस के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनना है।
साथ ही लोकसभा के आगामी सामान्य निर्वाचन 2024 में शत -प्रतिशत मतदान हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चम्पावत रेखा देवी रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी ने किया।
इस दौरान दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साक्षी, द्वितीय स्थान पर नीलम तथा तृतीय स्थान पर नीतू रही जिनको विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया।