किसानों ने विश्व व्यापार संगठन का पुतला किया दहन

खबर सागर
किसान अपनी मांगो को लेकर दिल्ली की ओर ट्रैक्टरों की लाइन लगाकर किसानों ने केंद्र सरकार को विश्व व्यापार संगठन से सदस्यता वापस लेने मांग की है। जिस पर किसानों ने विश्व व्यापार संगठन का पुतला फूंका।
वही किसानों ने पंजाब और हरियाणा के किसानों पर हो रहे अत्याचार को बंद करने और सरकार से किसानों की मांग को पूरा किए जाने की मांग की है। बता दें कि दुबई में विश्व व्यापार संगठन की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें भारत के साथ-साथ अन्य देश के मंत्री भी शामिल हो रहे हैं। दुबई में आयोजित हो रही ।
विश्व व्यापार संगठन की बैठक में किसानों के विरोध में निर्णय लिए जाने का आरोप लगाते हुए किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बाजपुर के दोराहा बॉर्डर पर दिल्ली की ओर ट्रैक्टर की लाइन लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। जहां किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विश्व व्यापार संगठन का पुतला आग के हवाले किया।
वहीं किसानों ने विश्व व्यापार संगठन पर किसान विरोधी निर्णय लिए जाने का आरोप लगाया और केंद्र सरकार से विश्व व्यापार संगठन की सदस्यता वापस लेने की मांग की। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा केंद्र सरकार की तानाशाही नीतियों के विरोध में एकजुट है।
उन्होंने कहा कि देशभर के किसान एक जुटता से अपने अधिकारों की रक्षा करेंगे और सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे।



