
खबर सागर
बंसत पंचमी पर्व सरस्वती शिशु मंदिर व विद्या मंदिर इंटर कालेज नैनबाग में पूजा अर्चना व हवन यज्ञ कर क्षेत्र की सुखः समृद्धी कामना की है।
जौनपुर के नैनवाग में प्रातः सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं द्वारा घर घर पूजा व हवन साम्रगी एकत्रित कर विद्यालय में साफ सफाई की । जिस पर सभी छात्र – छाताओ व आचार्य बंदुओं द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद हवन यज्ञ कर ज्ञान की देवी मां सरस्वती वृद्धी की प्रार्थना की । आज के दिन से प्रकृति में बदलवा आना आरंभ शुरू हो जाता है ।
विद्या मंदिर इंटर कालेज के आचार्य
हरदेव ने बताया बसत पंचमी से प्रकृति के साथ मानव जीवन में बदलाव आता है। जिसमें आज दिन से बुराईयों का अंत कर प्रकृति के साथ अपने आचरण व जीवन में भी बदलाव लाए जाने की अपील की है।
इस मौके पर आचार्य हरदेव , मदन मोहन, अजीत डिमरी , शरनेन्द्र कंडियाल ,अनुज चौहान, रंजन , सीमा आचार्य , संतोष गुरुदेव सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।



