दिल्ली कूच कर रहे किसानों का आंदोलन पर बोले किसान

खबर सागर
किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली कूच कर रहे किसानों को रोकने लिए केंद्र सरकार व पुलिस द्वारा जो हथकंडे अपनाये जा रहे है उससे यह जाहिर होता है कि सरकार पूरी तरह तानाशाही में उतर आई है।
अल्मोड़ा पहुंचे संयुक्त किसान मोर्चा उत्तराखंड के जगतार सिंह बाजवा ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि शंभू बाॅर्डर पर किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे है, सीमाओं पर सड़कों में लोहे की कीले बैरिकेड्स लगाकर किसानों के लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन को रोक रही है।
उन्होंने कहा कि यह देखकर ऐसा लग रहा है जैसे सरकार अन्नदाताओं से युद्ध लड़ रही हो। उन्होंने कहा कि किसान पूर्व में हुए आंदोलन के बाद सरकार द्वारा किए गए वायदों को पूरा करने की मांग कर रहे है।
बाजवा ने कहा कि उत्तराखंड का किसान, मजदूर वर्ग पंजाब के किसानों के साथ है।



