उत्तराखंड
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोस चुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक

खबर सागर
उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी वी आर सी पुरूषोत्तम ने अल्मोड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लोक सभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में अल्मोड़ा लोक सभा क्षेत्र के अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों से निर्वाचन से जुड़े आला अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस कप्तानों को समय रहते चुनावी तैयारी पूरी करने की निर्देश दिए।
बैठक में चुनाव बहिष्कार रोकने के साथ पोलिंग परसेंटेज बढ़ने पर भी चर्चा की गई। मीडिया से बात करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस बार वोटिंग परसेंटेज बढ़ने पर जोर दिया जाएगा। रोजगार अन्य कारणों से पलायन कर चुके लोगों को भी वोटिंग के लिए प्रेरित किया जाएगा।



