नेपाली विद्यार्थी संघ ने कार्यक्रम में प्राचीन परंपरा है वन भोज

खबर सागर
भारत एवं नेपाल की संस्कृति एवं मैत्री संदेश को दर्शाने के उद्देश्य से नेपाली विद्यार्थी संघ की और से रविवार को वन भोज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैरागी कैंप में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेपाली मूल के परिवार शामिल हुए।
आयोजित कार्यक्रम में नेपाली गीत संगीत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नेपाली विद्यार्थी संघ द्वारा इस परंपरा को जीवंत रखते हुए प्रतिवर्ष आयोजन किया जा रहा है।
रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि भारत और नेपाल सांस्कृतिक रूप से एक दूसरे के बेहद करीब हैं। प्राचीन काल से ही दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंध रहे हैं। उन्होंने सभी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में राम लला के विराजमान होने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण होने से भारत में राम राज युग का आरंभ हुआ है। जिसका पूरे विश्व पर बेहद सकारात्मक असर होगा और भारत विश्व गुरू के रूप में दुनिया में उबरेगा ।