उत्तराखंडमनोरंजन

छोलिया नृत्य के साथ उत्तरायणी कौतिक कार्यक्रम की शुरूआत

खबर सागर

पर्वतीय जनमंगल सेवा समिति की और से दिनेशपुर मे आयोजित उत्तरायणी कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। लोक गायक रमेश बाबू गोस्वामी मेघना चंद्रा की टीम के गाए ‘ बेडू पाको बारामासा, हे मधु….पर लोग झूम उठे।
शनिवार को आयोजित उत्तरायणी कोतिक कार्यक्रम का शुभारंभ पर्वतीय समाज के द्वारा छोलिया नृत्य करते हुए नगर में शोभा यात्रा निकाली। उसके बाद दीप प्रज्वलित मनीष मेहरा के द्वारा करने के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
प्रसिद्ध लोक गायक रमेश बाबू गोस्वामी, मेघा चंद्रा, दर्शन फस्वार्ण तथा देव मथेला की लोककला संस्कृतिक संगम के कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुति देकर सभी को मंत्र मुक्त किया।
छोलिया नृत्य की टीम दिन भर कार्यक्रम स्थल में घूम कर लोगों का मनोरंजन करती रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!