उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4% बढ़े हुए महंगाई भत्ते का दिया तोहफा

खबर सागर

प्रवेश के कई संगठनों की मांग के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते की पत्रावली पर अपने हस्ताक्षर कर दिए हैं । जिससे कर्मचारीयों यां ने खुशी जाहिर की है।
बता दे कि उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने मुख्यमंत्री से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग की थी केंद्र के समान महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने की मांग कई माह से चल रही थी ।
सूबे के मुख्यमंत्री ने इसकी पत्रावली पर अनुमोदन कर दिया शनिवार को इसका आदेश भी जारी भी कर दिया है । अपर मुख्य सचिव विद आनंद वर्धन ने बताया कि मुख्यमंत्री का अनुमोदन मिलने के बाद आदेश जारी कर दिया गया ।
गौरतलब है कि महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर समिति ने सरकार को 15 जनवरी तक का समय दिया था ।
वहीं उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार के दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर चार प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग की थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!