Blogउत्तराखंडक्राइम

नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने वाला शातिर गिरफ्तार

खबर सागर

नाबालिग को बहला फुसला कर घर से भगाने वाले दस हजार के ईनामी को चमोली पुलिस ने जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार का लिया है । नाबालिग को भगाने वाला यह शातिर किस्म का अभियुक्त पेंटर का काम करता है । और उत्तर प्रदेश के बिजनोर जिले का रहने वाला है । सीओ कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा किया ।
थाना थराली क्षेत्र के ज्वेलर्स के घर में पेंटर का काम करने वाला शातिर उन्ही की नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया । घर वालो ने पुलिस में इस मामले में शिकायत दर्ज की , नाबालिग को बहला फुसला कर भागने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की , पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी की, लेकिन अभियुक्त इतना शातिर था कि वह पुलिस से बचने के लिए ठिकाने बदल बदल कर पुलिस को चकमा देते रहा । तो एसपी चमोली ने अभियुक्त की गिफ्तारी को लेकर दस हजार का ईनाम घोषित किया ।
पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए जम्मू कश्मीर के कठुला क्षेत्र से नाबालिग की बरामदगी और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है । जिसको कि अब माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है । घटना का खुलासा आज पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी ने प्रेसवार्ता कर किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!