
खबर सागर
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर कब्जा का मामला केंद्रीय के पास पंहुचा
उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर कब्जा का मामला केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरन रिजिजू के पास पहुंच गया है ।
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने उनसे मुलाकात कर मुख्यता चार जिलों दून, नैनीताल, हरिद्वार , उधम सिंह नगर, मैं बड़ी संख्या में कब्जा की हकीकत बताई ।
केंद्रीय मंत्री ने उन्हें वक्फ जमीनों को कब्जा मुक्त करने एवं गरीबों के काम आने के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया ।
बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि प्रदेश में वक्फ 5300 संपतिया है ।
बड़ी संख्या में संपत्तियां दर्ज नहीं है ।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया की उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर शरीफ में दरगाह साबिर पाक के आस्ताने की सैकड़ो बीघा जमीन पर कब्जो के मामले प्रमुखता से उठाया है ।



