बरसाती नाले में बहे 2 बाइक सवार बह राहगीरों ने बचाया

खबर सागर
उत्तराखंड के अलग अलग क्षेत्रों में हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है,वहीं आज सुबह उफान पर आये रामनगर हल्द्धानी मार्ग पर स्थित बेलगड़ नाले में बही दो बाइकें।
उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में पिछले चार दिनों से हो रही बरसात से जीवन अस्थ व्यस्त हो गया है ।
जहां नदी नाले उफान पर है,वही इन उफनते नालों में वाहन स्वामी जान जोखिम में डालकर अपने वाहनों को डाल रहे हैं,ताजा मामला आज सुबह का है जहां नैनीताल जिले के रामनगर में हल्द्वानी-रामनगर मार्ग पर स्थित बेलगड़ नाले पर दो बाइक सवारों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर उफनते नाले में अपनी बाइकों को जोखिम में डाल रहे है।
जिसमें वह उफनते नाले में बहने लगे जिसको आसपास खड़े राहगीरों द्वारा बचा लिया गया ।
जिससे एक बड़ी घटना होने से टल गई,वहीं प्रशासन द्वारा लगातार अनुरोध किया जा रहा है कि इन उफनते नदी नालों को देखकर ही पार करें ।
लेकिन वाहन स्वामी जीवन को दाव पर लगाकर इन नदी नालों को पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं,जिससे ऐसे हादसे हो रहे है।



