उत्तराखंडपर्यटन

केदार मदमहेश्वर धाम में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 7 हजार के पार

खबर सागर

 

केदार मदमहेश्वर धाम में पहली बार तीर्थ यात्रियों के आकड़े ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है ।

मदमहेश्वर धाम में मात्र 43 दिनों में 7 हजार, 362 तीर्थ यात्रियों ने पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व समृद्धि की कामना की है।
इस वर्ष मदमहेश्वर धाम में भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों व सैलानियों की आवाजाही होने से मदमहेश्वर घाटी के तीर्थाटन पर्यटन व्यवसाय में भारी इजाफा होने के साथ मन्दिर समिति की आय में भी वृद्धि हुई है ।

मदमहेश्वर घाटी में मानसून के दस्तक देने के बाद मदमहेश्वर धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में हल्की गिरावट देखने को मिली है मगर आगामी 16 जुलाई से शुरू होने वाले शिव जी के पवित्र सावन मास में भी शिव भक्तों की संख्या में भारी इजाफा हो सकता है |
बता दे कि इस वर्ष विगत 20 मई को द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गये थे ।
तथा मात्र 43 दिनों में मदमहेश्वर धाम में 4227 पुरूषों, 2842 महिलाओं, 279 नौनिहालों व 24 साधु – सन्यासियो ने मदमहेश्वर धाम पहुंच कर पुण्य अर्जित किया!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!