
खबर सागर
ज्योतिर्मठ के स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरान्द सरस्वती जी महाराज कर्णप्रयाग पहुचे,चमोली मंगलम यात्रा के तहत उन्होंने यहां पहुचने पर उमा देवी मंदिर में पूजा अर्चना की और एक होटल में धर्म सभा की ।
इस दौरान हिन्दू धर्म से जुड़े लोगों ने उनका भब्य स्वागत किया ।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से हम चमोली का मंगल करना चाहते है । साथ ही सभी को हिन्दू धर्म के बारे में जानकारी भी दे रहे है ।
चमोली मंगलम यात्रा के तहत कर्णप्रयाग पहुचे ज्योतिर्मठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि हमने विश्व के मंगल के लिए चमोली जिले से इस यात्रा को शुरू किया है ।
क्योंकि यहां भगवान बद्रीबिशाल का मंदिर और अनेक मठ भी है ।
अगर हम चमोली जिले से इस यात्रा के माध्यम से विश्व का मंगल करने में सफल हो जाते है तो इस यात्रा को मॉडल बना कर पूरे देश मे चलाएंगे । ताकि देश और दुनिया का कल्याण और मंगल हो सके ।



