उत्तराखंडपर्यटन

चार धाम यात्रा में रजिस्ट्रेशन बंद होने से श्रद्धालु काफी परेशान

खबर सागर

देव भूमि उत्तराखण्ड की चार धाम यात्रा देश की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है । जिसके चलते चारों धामों के मंदिरो में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं ।
वही उत्तराखंड सरकार के द्वारा चार धाम यात्रा में ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है ।
लेकिन चारधाम में यात्रियों भारी भीड़ के चलते 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाई गई है।

बता दें की हरिद्वार में 15 मई से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए जाने के बाद हजारों लोग होटल धर्मशाला में रहकर रजिस्ट्रेशन खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

कुछ श्रद्धालु 10 दिनों से हरिद्वार के धर्मशालाओं में रहकर चार धाम यात्रा के पंजीकरण खुलने का इंतजार कर रहे हैं ।
जिसके चलते सब्र का बांध टूटने लगा है 500 से ज्यादा यात्री आज चारधाम यात्रा में रजिस्ट्रेशन को लेकर सरकार से अनुरोध कर रहे हैं।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री चार धाम यात्रा में दर्शन करने आ रहे हैं यह सामान्य स्थल नहीं है ।
पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण क्षमता से ज्यादा यात्री पहुंचने पर व्यवस्थाओं में भी दिक्कत आ सकती हैं इन सबको लेकर हमारी सरकार के द्वारा निर्णय लिया है यात्री कुछ दिनों तक यात्रा अपनी लेट प्रारंभ करें या फिर जिनका रजिस्ट्रेशन है ।
वही लोग चार धाम यात्रा में दर्शन करने जाएं वैसे भी चार धाम यात्रा बहुत अच्छे तरीके सेचल रही है। महाराष्ट्र से आए चारधाम यात्रा करने आए यात्री संदीप गिरी का कहना है कि हमारे साथ 500 से ज्यादा श्रद्धालु है ।

जो पिछले 10 दिनों से चार धाम यात्रा में रजिस्ट्रेशन खुलने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन आप खाने पीने की भी समस्या होने लगी है सरकार जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन खोल जिससे कि हम लोग यात्रा कर सके।

महाराष्ट्र से आए दूसरे श्रद्धालु बजरंग गिरी का कहना है कि 10 दिनों से धर्मशाला में रुके हुए हैं चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन ना खुलने के कारण हमारे साथ आए यात्री काफी परेशान है रजिस्ट्रेशन खोलें जिससे कि हम श्रद्धालु चार धाम यात्रा कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!