उत्तराखंडक्राइम

जंगल में आग लगाने वाल तीन आरोपीयों गिरफ्तार

खबर सागर

 

जंगल में आग लगाते हुए सोशल मीडिया पर अपना वीडियो वायरल करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है l

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है l जिसमें कुछ युवक वनाग्नि को बढ़ावा देते हुए नजर आ रहे है। उक्त वीडियो का चमोली पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल की गयी तो वीडियो पांडवाखाल (गैरसैंण) को होना पाया गया। जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए बिहार निवासी तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है l

इन तीनों के खिलाफ थाना गैरसैंण मे धारा 26 भारतीय वन अधिनियम के साथ 34, 435,
505 भादवि व ¾ सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
आरोपी युवकों ने पूछताछ में बताया गया कि सोशल मीडिया पर लाईक्स,फॉलोवर व लोकप्रियता के लिए उनके द्वारा यह वीडियो डाला गया था।
पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने
ने बताया कि बीते दिनों से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था l

जिसकी जांच करने पर पाया गया कि उक्त वीडियो पांडुवा खाल गैरसैण का है l वीडियो के आधार पर तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया l
उन्होंने आम जन से अपील करते हुए कहा है कि आग लगने पर वन विभाग व फायर सर्विस को सूचित करें। आग लगाने वाले अराजक तत्वों की जानकारी देने में सहयोग करें।

जो भी व्यक्ति वनों में आग लगाता है या आग लगाने का दोषी पाया जाता है, उसके विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर करते हुए कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
सोशल मीडिया पर इस प्रकार के वीडियो अपलोड न करे व बिना जांचे पऱखे किसी भी चीज को फॉरवर्ड न करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!