
खबर सागर
चार धाम यात्रा पर बड़कोट होटल एसोसिएशन के लोगों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा । ज्ञापन में चारधाम यात्रा पर आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए सिमित संख्या बल की बाध्यता शीघ्र समाप्त की जाय।
अव्यवस्थाओं को देखते हुये यमुनोत्री धाम की यात्रा में आये श्रद्धालुओं को वर्तमान में संचालित होने वाली यात्रा में इसकी पुनरावृति न हो इस सम्भना में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा ।
.कहना है कि चारधाम यात्रा पर आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए सिमित संख्या बल की बाध्यता शीघ्र समाप्त की जाय। और चारधाम यात्रा पर आनेवाले श्रद्धालुओं को ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाय।
. यमुनोत्री धाम यात्रा पर आने वाला वाले यात्रियों के वाहनों को परमिट, फिटनेस, ग्रीन कार्ड, ट्रिप आदि समस्त औपचारिकता हरिद्वार ऋषिकेश में ही पूर्ण कर ली जाती है।
तत्पश्चात जगह-जगह पर श्रद्धालुओं के वाहनों को रोक कर समय का दुरुपयोग एवं तीर्थ यात्रियों को उत्तराखंड शासन द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान ना किया जाए।
चारधाम यात्रा कि लाइफ लाइन राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्भर है यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष ध्यान दिया जाय क्योंकि चारों धामों में यमुनोत्री घाम कि सबसे दयनीय स्थिति है। अगर व्यवस्था करनी है तो सड़क की सुविधा, चिकित्सा सुविधा, शौचालय व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली-पानी आदि की उत्तम व्यवस्था करे।
वही एसोसिएशन के समस्त होटल स्वामियों द्वारा कहा गया कि अगर हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया है r तो आने वाले 10 तारीख को सब अपने होटल बंद रखे जायेंग



