
खबर सागर
उत्तराखंड डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस मुख्यालय, देहरादून में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली ।
इस दौरान पुलिस विभाग के बजट पर चर्चा की गई.इस दौरान डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए है।
बैठक मे डीजीपी ने कहा कि पुलिस के कुल बजट का बेहतर उपयोग हो।उन्होंने कहा, निर्माण कार्यों में निर्माण एजेन्सियों की ओर से अच्छी गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जाए।
सभी प्रशासनिक एवं आवासीय भवनों की बिल्डिंग इनवेन्ट्री बना ली जाए, जिससे भवनों का अनुरक्षण समय से हो सके।
सभी थाने, चौकियों और पुलिस लाइनों को महिला कार्मिकों और आगन्तुकों के अनुकूल बनाने के साथ निर्माण कार्यों के लोकार्पण का कैलेंडर बनाने के भी निर्देश दिए।



