देश-विदेश

नागरिकता संशोधन अधिनियम कानून के समर्थन में अखाड़ा परिषद विपक्ष को दी नसीहत

खबर सागर

केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम कानून की अधिसूचना जारी कर दी है पूरे देश में अब यह कानून लागू हो गया है विपक्ष इस कानून के माध्यम से सरकार को घेरने का कार्य कर रहा है तो वही संत समाज इस कानून को लागू करने के लिए केंद्र सरकार आभार व्यक्त कर रहे हैं ।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज कानून को लागू करने पर केंद्र सरकार की सराहना की तो वहीं कानून का विरोध कर रहे विपक्ष को नसीहत दी।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र है सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय सनातन धर्म से जुड़े लोगों की विजय है ।

कई देशों मैं सनातन धर्म से जुड़े लोग प्रताड़ित होते हैं, उनके लिए सुरक्षित एक ठिकाना भारत ही है भारत की यह परंपरा रही है कि हमने प्रताड़ित लोगों को शरण दी है अब ऐसे लोगों को यहां की नागरिकता मिल सकेगी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद इसका स्वागत करता है करता है ।
वहीं विपक्ष द्वारा विरोध किए जाने पर इनका कहना है की विपक्ष को इसका विरोध नहीं करना चाहिए क्योंकि इस कानून से यहां रहने वाले मुसलमान का कोई अहित नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!