उत्तराखंडमनोरंजनयूथराजनीतिसामाजिक

गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा के रंग में रंगते नजर आ रहा विकासनगर बाजार

खबर सागर

गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा के रंग में रंगते नजर आ रहा विकासनगर बाजार

गणेश चतुर्थी के पर्व को लेकर विकासनगर के बाजार पूरी तरह गणपति बप्पा के रंग में रंगते नजर आ रहे हैं। बाजारों में भगवान श्री गणेश की आकर्षक और मनमोहक प्रतिमाएं सजकर तैयार हैं, जिन्हें खरीदने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

मूर्तिकारों ने श्रद्धालुओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग आकार, रंग और आकर्षक स्वरूपों में गणेश प्रतिमाएं तैयार की हैं। मूर्तिकार मनोज कुमार के अनुसार बाजार में 500 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक की गणेश प्रतिमाएं उपलब्ध हैं, जिनमें चौक मिट्टी और पीओपी से तैयार प्रतिमाएं शामिल हैं।

गणपति बप्पा को अपने घर में विराजमान करने को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। लोग विधि-विधान से पूजा-अर्चना और स्थापना की तैयारियों में जुटे हैं। बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से व्यापारियों और मूर्तिकारों के चेहरे भी खिले हुए हैं, वहीं पूरा माहौल भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आ रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button