
खबर सागर
पट्टी इडवालस्यूं के 16 गांव में आराध्या नाग देवता की पालगी भ्रमण महोत्सव
16 गांव पट्टी इडवालस्यूं का अटूट आस्था व अपने आराध्य नागदेवता पालगी भ्रमण महोत्सव 07 सितम्बर से 23 सितम्बर को समापन होगी । जो कि नागदेवता की पालगी 05 सितम्बर को गर्भग्रह से दर्शनार्थ के लिए बाहर निकलेगी।
- प्रखड जौनपुर के तहत न्यायं पंचापत श्रीकोट के 15 गांव पट्टी इडवालस्यूं में प्रति
3 वर्ष के बाद 16 गांव में नाग देवता की पालकी भ्रमण महोत्सव यात्रा का आयोजित होती है।
देव पालगी 5 सितंबर को अपने मूल स्थान कोर्ट से पूजा अर्चना अवार्ड ढोल नगाड़े के साथ बाहर निकलती है । 6 सितम्बर को ग्राम पंचायत भटवाड़ी के देवीथात में छोटी थौलू मेला आयोजित होगा ।
07 सितम्बर को श्रीकोट में विशाल मेला का आयोजन के बाद प्रत्येक गांव – गांव में अपने भ्रमण दर्शन यात्रा रात्रि प्रवास करेगी । जिसमें सात सितम्बर को ग्राम श्रीकोट में पहला पड़ाव के साथ विश्राम करेगी ।
8 तारीख को ग्राम भटवाडी, 9 को बसाण गांव,10 ऐन्दी,11 बिष्टौसी,12 को खसौषी,13 बमणगांव,14 खासकोटी,15 घियाकोटी,16 ग्राम झंगेरी,17 घराड़ा,18 कोठयूड,19 आंखली,
20 गजा सेरा 21 पनियासेरी व 22 ग्राम
कोट थान और 23 सितम्बर को पूजा अर्चना व हवन यज्ञ के साथ पालगी छः माह के लिए बिराजमान होगी । और विशाल भडारे के साथ पालगी भ्रमण महोत्सव का समापन होगा।
नागदेवता पुजारी सुमन लाल सेमवाल ने बताया कि 5 सितम्बर को पूजा अर्चना के साथ देव पालगी मंदिर से बाहर निकलेगी । और 07 से 16 गांव में भ्रमण महोत्सव की शुरुआत होगी ।



