उत्तराखंडमनोरंजनसामाजिक

कैम्टी के मां भद्रकाली आश्रम सिया में कलश शोभा यात्रा के साथ कथा आरंभ

खबर सागर

कैम्टी के मां भद्रकाली आश्रम सिया में कलश शोभा यात्रा के साथ कथा आरंभ

पर्यटक स्थल कैम्टी के मां भद्रकाली आश्रम सिया कैम्पटी में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ कलश शौभा यात्रा के साथ हुई शुरु । जिसमें भारी संख्यां में स्थानीय महिला व पुरुषों ने हिस्सा लिया ।

मंगलवार को जौनपुर के तहत पर्यटक स्थल कैम्टी के समीप मां भद्रकाली आश्रम सिया में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ ।
कथा से पूर्व भारी संख्या में महिलाओं पीले वस्त धारण कर सिर पर कलश धारण कर ढोल-नगाड़ों के साथ पुरुष व बच्चों ने भव्य शोभा यात्रा में हिस्सा लेकर जय श्री राधा – कृष्ण की जयकारा व भजनों से माहौल भक्ति में हुआ ।

पहले दिन कि कथाप्रवचन में कथावाचक संत
लवदास जी महाराज की मधुर वाणी से आज
कलयुग में श्रीमद् भागवत कथा ही एक ऐसा ग्रंथ है जो मानव को पाप से पुण्य की ओर ले जाता है। जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में कथा के माध्यम से हमारा मार्गदर्शन करते हैं।

उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल सुनने का विषय नहीं, बल्कि जीवन में उतारने का विषय है। जो व्यक्ति सच्चे मन से भागवत का स्मरण व भगवान का भजन गाने से सुख-शांति और समृद्धि स्वयं आती है।
इसलिए जीवन को भगवान के शरणागति होने से ही जीवन का कल्याण होता है ।

इस अवसर पर आचार्य कपिल सेमवाल, आचार्य नितिन, दीपक नौटियाल, राजेंद्र सिंह पंवार,पंडित अनिल नौटियाल, राजेंद्र प्रसार नौटियाल,  श्रीमती कमला मल्ल, विनिता,प्रमिला चौहान, कमला देवी, सुनिता राणा, सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!