
खबर सागर
चारधाम यात्रा के सुरक्षा को लेकर एसएसपी श्वेता चौबे का सख्त एक्शन
15 दिनों में 1582 वाहनों के चालान , 81 वाहन सीज़, 40 गिरफ्तार
चारधाम यात्रा एवं पर्यटक सीजन के दृष्टिगत जनपद में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत नशे में वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग, काली फिल्म (सन फिल्म/टिंटेड ग्लास) का प्रयोग, बिना/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
विगत 15 दिनों में नियमों का पालन न करने पर –
– 1582 वाहनों के चालान
81 वाहन सीज़
40 व्यक्ति गिरफ्तार किए है।
जिसका विपरण – –
नशे में वाहन चलाना:
40 वाहनों के चालान
38 वाहन सीज़
40 व्यक्ति गिरफ्तार
🚗 – – रैश ड्राइविंग:
173 वाहनों के चालान
19 वाहन सीज़
– हूटर का अवैध प्रयोग:
-19 वाहनों के चालान
– काली फिल्म (टिंटेड ग्लास):
-303 वाहनों के चालान
– बिना/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट:
– 1047 वाहनों के चालान
– 24 वाहन सीज़ किए ।
-🙏 – टिहरी पुलिस की अपील:
सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करें, नशे में वाहन न चलाएं एवं वाहन चलाते समय सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
🫂सुरक्षित यात्रा — आपकी जिम्मेदारी, हमारी प्राथमिकता



