
खबर सागर
वन प्रभाग मंसूरी को नरेन्द्र नगर में सम्मलित पर जनता में भारी आक्रोश
वन प्रभाग मंसूरी कार्यालय को नरेन्द्र नगर वन प्रभाग में सम्मिलित किए जाने पर क्षेत्र की जनता ने रोज व्यक्त किया है। जिस पर क्षेत्रीय विधायक ने संज्ञान लेते हुए वन मंत्री से यथावत रखने पत्र प्रेषित किया है।
जौनपुर विकास खण्ड के तहत चार रेंज में जौनपुर, देवलसारी,
कैम्टी व बद्रीगाड़ का वन प्रभाग मंसूरी के आधीन है। जिसमें वन प्रभाग मंसूरी को नरेन्द्र नगर वन प्रभाग में सम्मलित करने का मामला प्रकाश में आने से क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है।
जब कि यदि नरेंद्र नगर वन प्रभाग बहुत कम जंगल की उपेक्षा से कई गुना जादा जंगल व वन संपदा वन प्रभाग मंसूरी उपयोगी बांज, बुरांस, मोरु आदि सैकेंडों वनस्पती का भडार है।
यदि वन प्रभाग मंसूरी को नरेंद्र नगर में स्थानांतरित किए जाने से वन पर्यावरण को खासी नुकशान के साथ जल व जंगल पर प्रतिकूल असर पड़ेगा । साथ ही स्थानीय जनता को भी अपने पुस्तानी हक हूक के लिए जुझना पड़ेगा ।
सबसे बडी बात जहां चार रेंज से मंसूरी की दूरी 15 किमी से 42 किमी है । वही नरेन्द्र नगर के लिए लगभग 170 किमी होने कन्ही से भी यातायात जैसी सुविधा के अभाव से आम जनता व छेटे कर्मचारी को नरेंद्र नगर पंहुचने के लिए भारी परेशानी के साथ आर्थिक नुकशान झेलना पड़ेगा ।
मामले का संज्ञान क्षेत्रीय विधायक प्रितम सिंह पंवार वन मंत्री को पत्र प्रेषित कर यथावत रखने की सिफारिश की है ।
स्थानीय जन प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख सीता पंवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंवर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सनवीर बेलवाल,दीपचंद,प्रधान प्रदीप कवि, जगत सिंह पंवार आदि का कहना है कि यदि मंसूरी वन प्रभाग को अन्य जगह शिफ्ट करने से क्षेत्र का विकास अवरुद् होगा,साथ क्षेत्रीय जनता इसका कड़ा विरोध व्यक्त करते हुए यथावत रखने की मांग की है ।



