
खबर सागर
ग्राम पंचायत अलमस ने शादी विवाह समारोह में नही परोसी जायेगी शराब
मोहन थपलियाल –
जौनपुर क्षेत्र में शादी विवाह व अन्य समारोह में शराब आदि कुरेतियो पर अंकुश लगाने पर तेजी से पहल की ओर बढ रही है। जिसमें ग्राम पंचायत अलमस ने शादी विवाह में शराब आदि परोसने पर पूर्ण रूप से प्रस्ताव पारित किया गया ।
शनिवार को ग्राम पंचायत अलमास के प्रधान सरदार सिंह पुण्डीर व महापंचायत के सदस्य खेमराज भट् की अध्यक्षता में बैठक हुई ।
इसमें ग्राम पंचायत द्वारा कहीं बिंदुओं पर चर्चा करने के बाद शादी विवाह में मेहंदी व मुंडन समारोह में शराब पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगी ।
डीजे बजाने का समय 11:00 निर्धारित किया गया । शादी में माला की जगह नगद दान राशि के रूप में देय होगा ।
इत्यादि पर प्रबंध करते हुए नगद दान के रूप में दिया जाए व गहनें आदि समित किए जाने पर ग्राम पंचायत द्वारा सर्व समिति से प्रस्ताव पारित कर जन्म समाज हित में निर्णय लिया गया ।
इस मौके पर गोविंद सिंह, जयवीर सिंह,अखवीर सिंह, जय सिंह, राजेंद्र सिंह,मालचंद, प्रेम सिंह,दिगपाल सिंह, जगमोहन सिंह, वीर सिंह, प्रेम सिंह, एलम दास, चतर सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित थे ।



