उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

शिवानी 100 मी. दौड में कर्तव्य पाल वशिवानी ने मारी बाजी

खबर सागर

शिवानी 100 मी. दौड में कर्तव्य पाल वशिवानी ने मारी बाजी

मोहन थपलियाल

राजकीय इन्टर मीडिएट कालेज थत्यूड के खेल मैदान मे चल रही युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी विधान सभा स्तरीय खेल महाकुंभ के द्वितीय दिवस जारी रही । जिसमें अण्डर 19 में दौड 100 मी बालक में कर्तव्य पाल व बालिका में शिवानी ने बाजी मारी ।

शनिवार को विधान सभा स्तरीय खेल महाकुंभ में आयोजित खेल कूद प्रतियोगित में 100 मी. बालक मे शिवांश न्याय पंचायत स्यालसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
बालिका वर्ग मे शिवानी न्याय पंचायत खेडा प्रथम, नव्या न्याय पंचायत स्यालसी द्वितीय, सिमरन न्याय पंचायत सरोट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
200 मीटर बालक वर्ग मे प्रथम सौरव न्याय पंचायत खेडा , द्वितीय शिवांश न्याय पंचायत स्यालसी, तृतीय विशाल न्याय पंचायत भरवा काटल ने प्राप्त किया |
खो खो बालिका वर्ग मे न्याय पंचायत स्यालसी प्रथम, न्याय पंचायत सरोट द्वितीय, न्याय पंचायत खेडा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |
800 मीटर बालिका वर्ग मे कनिष्का न्याय पंचायत स्यालसी प्रथम, अनामिका न्याय पंचायत खेडा द्वितीय, सुनिता न्याय पंचायत भरवा काटल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |
800 मीटर बालक वर्ग मे प्रथम धर्मेन्द्र न्याय पंचायत मखडेत, द्वितीय अर्जुन न्याय पंचायत भरवा काटल , तृतीय शुभम न्याय पंचायत खेडा ने प्राप्त किया |
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी विकास खण्ड जौनपुर अर्जुन सिंह रावत ने विजेता खिलाडियो को मेडल व प्रमाण पत्र वितरित किए |
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी अर्जुन सिंह रावत , क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी चतर लाल शाह,शिव दास , सुमन भारती, सुनील सजवाण, पवन कुमार व्यायाम शिक्षक दिनेश गुंसाई, विनोद नेगी, संजय चौहान , नितिन यादव, विजय पाल नक्चवाल, कमल पुण्डीर, सुमिता रावत आदी मौजुद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!