
खबर सागर
- सोमेश्वर ने कुली बेगार के 103 वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय हुकुम सिंह बोरा स्मारक से सोमेश्वर बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाली।
वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में कुली बेगार आंदोलन में सोमेश्वर क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान उल्लेखनीय रहा था।
कार्यक्रम में कमलेश पाण्डेय जिलाध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन, मुन्ना बोरा, किशन सिंह, भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजू भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष कुन्दन सिंह भन्डारी, ब्लॉक अध्यक्ष हवलबाग शिवराज नयाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालम सिंह भाकुनी, प्रधान संगठन अध्यक्ष रंजीत नयाल, सुरेश बोरा, प्रकाश बिष्ट, प्रकाश खाती, लक्ष्मण मेहरा, राजेन्द्र बोरा, ध्यान सिंह कैडा, शंकर जलाल, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।



