
खबर सागर
पौड़ी में चारा उत्पादन एवंस्वायत्त सहकारिता के क्षेत्र में दिया प्रशिक्षण
पौड़ी में चारा उत्पादन एवं साइलेज प्रशिक्षण के तहत विशेषज्ञों ने स्वायत्त सहकारिता को पशुओं के स्वास्थ्य, बीमा व उन्नत किस्म के चारे की तकनीकी जानकारियां के साथ
दुधारू पशुओं के लिए सही व संतुलित चारा अनिवार्य है।
पौड़ी ब्लॉक सभागार में ग्रामोत्थान परियोजना की पहल पर दो दिवसीय चारा उत्पादन एवं साइलेज प्रशिक्षण का उद्घाटन विधायक राजकुमार पोरी व सीडीओ गिरीश गुणवंत ने किया।
उन्होंने समूहों की आजीविका को संमृद्ध करने को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम को जरूरी बताया।
कहा कि विशेषज्ञों की ओर से बताई जा रही जानकारी के माध्यम से समूह दुधारू पशुओं की रेखदेख व उन्हें पोषणयुक्त आहार सही मात्रा में दे सकेंगे।
रीप प्रबंधक कुलदीप बिष्ट ने कहा कि परियोजना के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम में संकेत व रैबार स्वायत्त सहकारिता को चारा उत्पादन एवं साइलेज प्रशिक्षण में पशुपालन के साथ ही साइलेज चारा उत्पादन की जानकारियां दी जा रही हैं।
पशु चिकित्सक आलोक खंडूरी ने पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर उन्हें संतुलित पोषाहार देने को कहा।



