उत्तराखंडशिक्षासामाजिक

रांइका नैनबाग में पीटीए की बैठक में अभिभावको की ऐतिहासिक उपस्थिती दर्ज

खबर सागर

रांइका नैनबाग में पीटीए की बैठक में अभिभावको की ऐतिहासिक उपस्थिती दर्ज

सरदार सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में नैनबाग में दो दिवसीय पुरातन छात्र सम्मान कार्यकम व वार्षिकोत्सव समारोह के आयोजन को लेकर शिक्षक अभिभावक संघ की आम बैठक संगोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें पहली बार भारी संख्या में अभिभावकों ने बट चढ़कर हिस्सा लिया ।
गुरुवार को सरदार सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में नैनबाग में शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह पवार की अध्यक्षता में विशाल अभिभावक संगोष्ठि बैठक आयोजित कि गई ।
बैठक में मुख्य बात रही कि विद्यालय स्थापना से लेकर आज 46 सालों में पहली बार इंटर कालेज नैनबाग के बहुउददेशीय हाल पूरी तरह से भर भरा जाने से बैठने तक की जगह मिलना मुश्किल हो गई  । इतनी भारी तादाद में अभिभावकों की उपस्थिती हर कोई आश्चर्य चंकित वाली बात रही ।

जिसका श्रेय तीन माह पूर्व विद्यालय के नव निर्वाचित प्राधानाचार्य डा. चन्द्रशेखर नौटियाल द्वारा विद्यालय के उत्कृष्ट कार्य के साथ विद्यालय में अनुशासन व विद्यालय परिवार की एकता में अनेका को साथ – साथ लेकर चलने की प्रेरणा का नतीजा से माना जाता है।

बैठक में शिक्षा उन्नयन और छात्र – छात्राओं के संर्वागिण विकास व अन्य गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक वक्ताओं ने चर्चा कि गई ।
साथ ही शिक्षक अभिभावक संघ एव विद्यालय परिवार द्वारा पूर्व बैठक में  विद्यालय के पुरातन छात्र – छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम व वार्षिकोत्सव का आयोजन 21 दिसम्बर व 22 दिसम्बर को मनायें जाने की तैयारी पर अभिभावको ने अपने – अपने विचार व सुझाव रखते हुए व्यवस्थाओ पर चर्चा कि गई ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. चन्द्र शेखर नौटियाल ने सभी का आभार व्यक्त कर अभिभावको की उपस्थिती पर भूरी भूरी प्रशंसा की है। और 21 दिसम्बर व 22 दिसम्बर को आयोजित कार्यक्रम के सफल बनाने की रूप रेखा व पटल पर रखा गया । और समारोह को भव्य ढंग से मनाये जाने पर हर अभिभावक से सहयोग की अपील है।
पीटीए के अध्यक्ष धीरेन्द्र पंवार व एसएमसी के अध्यक्ष गम्भीर सिंह पंवार ने कहा कि दो दिवसीय पुरातन छात्र सम्मान व वार्षिकोत्सव मनाया जायेगा । जिसमे सभी तैयारीयों के लिए सहयोग करने का आह्वान किया ।

बैठक में डा. बिरेन्द्र सिंह रावत , सोवत सिह कैन्तुरा, मोहन लाल निराला,अनुपम चौहान, राकेश चौहान आदि ने कार्यक्रम पर विचार व सुझाव साझा किय ।
इस मौके पर चंद्रशेखर नौटियाल प्रधानाचार्य, के अध्यक्ष धीरेंद्र पवार एमसी के अध्यक्ष गम्भीर सिंह पवार , सोवत सिंह कैन्तुरा,डॉ वीरेंद्र सिंह रावत , गम्भीर सिह रावत पूर्व प्रधान,बच्चन सिंह रावत, रणवीर सिंह, प्रधान गुलशन कवि, शोभन दास, राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, दर्शन लाल,चमन सिंह, जबर सिंह ,सुरेश सिंह, योगेश्वर, जयपाल सिंह,कमलेश कुमार,अनीता देवी, गीत देवी ,बबिता देवी, सुमन देवी,बिंद्रा देवी,सविता रमोला, मीरा, किरन देवी, निर्मला, व शिक्षको में यशवीर रावत, कैलाश रावत, मनोज नेगी ,कुलबीर रावत, अतुल नौटियाल, महावीर चौहान, राय सिंह रावत, वीर सिंह ,योगेंद्र कुमार ,अजीत नेगी, विपिन सकलानी ,अरविंद हनुमंती, शमशाद खान, मोनिका रानी, रीना चौहान, अनामिका भट्ट ,कुमारी श्वेता, रुचि पावर, मेघा सजवाण, मोनिका नेगी ,प्रमिला चौहान, रंजीत
आदि उपस्थित थे ।
फोटो – राइका नैनबाग में बैठक में उपस्थित अभिभावक ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!