
खबर सागर
राष्ट्रीय पैरा अलोपिंक निशानेबाजी के कोच सुभाष राणा का गृह क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत
टोक्यों में आयोजित राष्ट्रीय पैरा अलोपिंक निशानेबाजी के कोच सुभाष राणा के सनिध्य में पांच स्वर्ण पद जीत कर देश का गौरव बढ़या है। जिस पर गृह जनपद पंहुचने पर जगह जगह भव्य स्वागत किया ।
बुधवार को जनपद टिहरी विधान सभा जौनपुर के तहत अपने पैतृक गांव नैनबाग पंहुचने पर ढोल नगाडे व फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत हुआ ।
नैनबाग से पहले पहाड़ों की रानी मंसूरी पर्यटक स्थल कैप्टी में जोर धार ढंग से स्वागत कर बधाई दी गई ।
नैनबाग के बाद द्वारिका पुरी भूटगांव में बोले बाबा व विरोड़ में महाशू देवता के दर्शन कर भविष्य में और अच्छे प्रदर्शन के ढेर सारे पदक जीतने की कामना की है।
राष्ट्रीय पैरा अलोपिंक कोच सुभाष राणा ने कहा कि आज के युवा पीड़ी को संदेश देते हुआ कहा कि यदि जीवन में कुछ करना व अपने लक्ष्य की मंजिल को पाना है तो नशे से सदैव दूर रहे ।
उन्होने कहा कि अपने लक्ष्य के साथ दृड़ धैर्य व आत्मविश्वास के आगे बढ़ते रहो मंजिल जरूर एक दिन हासिल होगी ।
सुभाष राणा ने कहा वह भी पहाड़ का पानी व पहाड की जवानी के बीच से सही प्लेटफार्म के साथ आगे बढ़ा । पहाड़ में भी प्रतिभाओं की कमी नही अपितु उन्हें तरासने की जरूरत है।
इसके बाद जाखधार के अलाव जगह जगह क्षेत्र की जनता द्वारा स्वागत कर इसी तरह देश प्रदेश व क्षेत्र का नाम रोशन करते रहे ।
नारायण सिंह राणा द्रोणाचार्य पुरस्कार व पूर्व मंत्री ने कहा कि आज मुझे खुशी बात है कि पहले जसपाल राणा, सुभाष, सुषमा स्वयं देख के लिए खेल देश का नाम रोशन किया है। आज कोच के रूप दो पुत्र भूमिक निभा कर खिलाड़ीयों को तैयार देश के लिए नाम रोशन कर देश के लिए गौरव की बात है।
इस मौके पर सोवत सिंह कैन्तुरा, दीवान सिंह रावत गोपाल सिंह रणवीर सिंह, राजेश सजवाण, सुनील सेमवाल, राहुल बर्मा, दिनेश खन्ना प्रधान,राजेन्द्र सिंह चौहान प्रधान, अर्जुन सिंह रावत, शूरवीर सिंह चौहान, सरदार सिंह हनुमंती, राजेन्द्र सिह पंवार,
सुभाष सेमवाल, सरदार सिंह,
आदि उपस्थित थे । कार्यकम का संचालन चमन लाल बर्मा ने किया ।



