
खबर सागर
मदमहेश्वर घाटी में पौराणिक जागरो ब्रह्म कमल अर्पित कर समापन
मदमहेश्वर घाटी के ग्रामीणों की अराध्य देवी व पर्यटक गाँव रासी के मध्य में विराजमान भगवती राकेश्वरी के मन्दिर में दो माह तक चलने वाले पौराणिक जागरो का हुआ समापन ।
जिस पर भगवती राकेश्वरी को ब्रह्म कमल अर्पित करने के साथ हो गया है ।
पौराणिक जागरो के समापन पर मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवती राकेश्वरी को ब्रह्म कमल अर्पित कर विश्व समृद्धि व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की।
पौराणिक जागरो के गायन से मदमहेश्वर घाटी सहित रासी गाँव का वातावरण दो माह तक भक्तिमय बना रहा ।
मंगलवार सुबह से ही राकेश्वरी मन्दिर में भक्तों का तांता लगा रहा तथा मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने भगवती राकेश्वरी की पूजा – अर्चना कर मनौती मांगी ।



