
खबर सागर
.
डीएम देहरादून सविन बंसल ने दून मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना से दस चार्ज हटा
जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने दून की सफाई व्यवस्था में गड़बड़ी के बाद मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना से दस महत्वपूर्ण चार्ज हटा दिए।
उन्होंने सफाई कार्य की निगरानी से लेकर बिल सत्यापन का काम उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल को सौंप दिया है। आपको बता दें कि हाल ही में डीएम ने नगर निगम में बैठक लेकर स्पष्ट कहा था कि वे लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा उठान, निगरानी और जागरूकता अभियान को लेकर फीडबैक भी लिया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
वहीं, 15 के करीब महत्वपूर्ण कार्यों का चार्ज उप नगर आयुक्त की बजाय नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपने को लेकर भी सवाल उठ रहे थे।



