
खबर सागर
चंपावत जिला अस्पताल में 5 करोड़ 18 लाख की लागत से सीटी स्कैन मशीन का किया उद्घाटन
जिले के एक दिवसीय दौरे पर चंपावत पहुंचेे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने वन पंचायत भवन चंपावत में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद/टिफिन बैठक कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज किया। साथ ही विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि चम्पावत जनपद को एक मॉडल जिले के रूप में विकसित करने का को लक्ष रखा गया है उसके सापेक्ष कार्य किया जा रहा है। सभी कार्यकर्ता उसमे सहयोग करेंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय चंपावत में जिला योजना से बने कक्ष का लोकार्पण किया।
जिसके बाद उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ जनों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता कर कैंप कार्यालय चंपावत में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। आदर्श जनपद चंपावत हेतु किया जा रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों के संबंध में सभी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।
साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से बेहतर तरीके से कार्य करने, और धरातल पर बैठे अंतिम छोर तक के व्यक्ति को विकास कार्यक्रम एवं विकास योजनाओं का लाभ देने की बात कही।
इस दौरान कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, प्रमुख विनीता फर्त्याल, प्रमुख सुमनलता, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, नगर अध्यक्ष सुनील पुनेठा, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, श्याम नारायण पांडे, गोविंद सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिय, मुकेश महराना, मण्डल अध्यक्ष कैलाश बोहरा, दलीप सिंह महर, शंकर पांडे, नगर महामंत्री कृष्णा जोशी, भाजपा नेता सुंदर बोहरा, मोहन भट्ट, लोकेश पुनेठा, कैलाश पांडे, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।